1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor to make her digital debut with blind

सोनम कपूर करेंगी डिजिटल डेब्यू, फिल्म 'ब्लाइंड' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज!

Sonam Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। वह अब क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने जमकर मेहनत की है।

 
हाल ही में सोनम ने 'ब्लाइंड' की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म थिएटर में रिलीज होना थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए मेकर्स इसे डिजिटल प्लटफॉर्म पर रिलीज करेंगे।
 
खबरों के अनुसार सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' को डिजिटली रिलीज करने के लिए तीन डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनियों से बातचीत चल रही है। और जल्द ही किसी एक डील को फाइनल कर दिया जाएगा। ब्लाइंड से सोनम कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी।
 
सुजॉश घोष द्वारा निर्मित यह फिल्म कोरियाई मिस्ट्री थ्रिलर 'ब्लाइंड' का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। फिल्म में सीरियल किलर की तलाश में जुटी एक पुलिस अधिकारी की कहानी को दिखाई जाएंगी। खास बात यह है कि वह पुलिस अधिकारी ब्लाइंड है।
 
अगला लेख
'तारक मेहता' की बबीता जी का ग्लैमरस अंदाज, ब्लू कलर की ड्रेस में ढाया कहर