सम्बंधित जानकारी
- सलमान की बजाय इस एक्शन स्टार के साथ बनेगी वांटेड 2
- सलमान अपनी इस फिल्म की हीरोइन की बेटी के साथ भी करेंगे रोमांस!
- सैकड़ों फिल्मों में जो श्रीदेवी नहीं कर पाईं वो जाह्नवी ने पहली ही फिल्म में किया
- संजू के सेट पर जब संजय दत्त आए तो मेरी हालत खराब हो गई थी: रणबीर कपूर
- रणबीर कपूर की संजू का बॉक्स ऑफिस का गणित, रिलीज के पहले ही लागत वसूली
शादी के बाद भी सोनम रह रही है पिता अनिल कपूर के घर, ससुराल के बारे में बताई ऐसी बात जो पसंद नहीं...
सोनम की शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं। शादी के इतने दिनों बाद भी सोनम अपने पिता के घर रह रही हैं। सोनम ने अपने ससुराल वालों को लेकर कुछ बातें बताई हैं। सोनम ने बताया कि उनके सास-ससुर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
उन्हें अपनी बातें सार्वजनिक तौर पर शेयर करना पसंद नहीं है। सोनम के अनुसार उनके सास-ससुर को फिल्मी दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को किसी से सांझा नहीं करते।
अपनी सासू माँ के साथ रिश्ते को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि वह अपनी सासू साथ काफी कम्फर्टेबल हैं और उनसे काफी बातें करती हैं। लेकिन सोनम अब भी अपने पिता अनिल कपूर के घर क्यों रह रहीं हैं? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि मुंबई में आनंद के घर का इंटीरियर पसंद न होने कारण वो पापा के घर में रह रहीं हैं।
