1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Wanted 2, Tiger Shroff, Boney Kapoor

सलमान की बजाय इस एक्शन स्टार के साथ बनेगी वांटेड 2

सलमान खान
2009 के पहले सलमान खान अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे। उन्हें लगभग खत्म मान लिया गया था। ऐसे में उनकी फिल्म वांटेड रिलीज हुई, जिससे खुद सलमान को भी बहुत उम्मीद नहीं थी। लेकिन फिल्म ने ऐसा रंग जमाया कि दर्शकों ने हाथों-हाथ इस फिल्म को लिया और फिल्म सुपरहिट हुई। इसके बाद सलमान खान ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा और तेजी से सीढि़यां चढ़ते हुए सुपरस्टार बन गए। 
 
वांटेड के निर्माता थे बोनी कपूर और निर्देशन किया था प्रभुदेवा ने। बोनी कपूर वांटेड का सीक्वल बनाने की लंबे समय से सोच रहे हैं। सलमान ने उन्हें खूब टाला और पिछले दिनों साफ कर दिया कि वे वांटेड 2 का सीक्वल करने के इच्छुक नहीं है। 
 
बोनी ने भी ठान लिया है कि वे यह फिल्म जरूर बनाएंगे। सलमान नहीं तो इस स्टार को लेंगे... 

टाइगर श्रॉफ के साथ बोनी कपूर वांटेड 2 बनाना चाहते हैं। टाइगर श्रॉफ की छवि एक्शन स्टार की बन गई है और उसी का फायदा बोनी उठाना चाहते हैं। 
 
बागी 2 में टाइगर दिखा चुके हैं कि वे किस स्तर का एक्शन कर सकते हैं और इसी से बोनी प्रभावित हैं। बोनी का मानना है कि वांटेड 2 के रूप में उनके पास अच्छी कहानी है और वे परदे पर इसे दिखाना चाहते हैं। 

सूत्रों के अनुसार टाइगर से जल्दी ही बोनी बात करने वाले हैं और उन्हें विश्वास है कि टाइगर मान जाएंगे। जहां तक फिल्म के निर्देशन का सवाल है तो यह जवाबदारी प्रभुदेवा को सौंपी जा सकती है। 
 
यदि प्रभुदेवा नहीं मानते हैं तो बोनी किसी और को भी फिल्म डायरेक्ट करने की जवाबदारी दे सकते हैं। 
अगला लेख
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के सीक्वल की तैयारी शुरू