सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन के साथ इस हिट फिल्म का सीक्वल अक्षय कुमार ने छोड़ा
- सलमान नहीं तो ये हीरो ही सही, पर नो एंट्री का सीक्वल बनेगा जरूर
- नो एंट्री और वॉन्टेड के सीक्वल को लेकर सलमान खान ने बोली बड़ी बात
- इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहली और आखिरी पसंद हैं
- 387 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में सुशांत और श्रद्धा
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के सीक्वल की तैयारी शुरू
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' कुछ वर्ष रिलीज हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल अदा किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया था। इसमें धोनी के 2011 के विश्व कप जीतने तक के सफर को दर्शाया गया था। अब इस फिल्म का सीक्वल प्लान किया जा रहा है।
सीक्वल में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता, 2015 का विश्कप, धोनी का टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, धोनी का पिता बनना जैसी कई बातों को दिखाया जाएगा। फिल्म की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।
फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी और एक बार फिर धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत ही निभाएंगे। राजपूत जल्दी ही शूटिंग के लिए तैयारी शुरू करेंगे।
इस बार फिल्म का निर्माता रॉनी स्क्रूवाला होंगे। निर्देशन कौन करेगा यह अभी तय नहीं है। धोनी भी दूसरे भाग के लिए उत्साहित हैं और वे अपने कई किस्से फिल्म के लेखकों के साथ शेयर करेंगे।
