सम्बंधित जानकारी
- अब Netlfix प्रोड्यूस करेगी कैटरीना स्टारर अली अब्बास जफर की Superhero फिल्म, दो पार्ट्स में होगी रिलीज
- अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज
- सारा अली खान ने शेयर किया वो फोटो जिसमें इब्राहिम बने भूत
- लॉकडाउन में सारा अली खान को याद आईं अपनी बचपन की सहेलियां, शेयर की क्यूट तस्वीरें
- आशा भोसले ने किया यूट्यूब पर डेब्यू, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर रिलीज किया पहला गाना
कोरोना संकट के बीच सोनम कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वजह से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने-अपने घरों में बंद हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी सक्रियता पहले से काफी बढ़ गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ टाइम स्पेंड कर रह रही हैं।
हाल ही में सोनम ने अपनी ग्लैमरस तस्वीर तस्वीर शेयर की, लेकिन इस वजह से वे जमकर ट्रोल हो गईं। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस के संकट से देश परेशान है और उन्हें इस समय इस तरह से अपने फोटोज नहीं करना चाहिए।
सोनम जी, आपके पास तो काफ़ी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए।।
— Virat (@ViraatKohli4) May 13, 2020
Kindly help those needy persons in lockdown situations
— Gulzar Ali Dahri (@Gulzar38200543) May 13, 2020
acting karna bund kardo
— PRASAD SHETTY (@PRASADSEWAG) May 13, 2020
वहीं सोनम कपूर ने अपनी तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा उसकी वजह से भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'हे भगवान क्या करूं।'
कई यूजर्स ने उन्हें एक्टिंग छोड़ने तक की सलाह दे दी। एक यूजर ने लिखा, सोनमजी आपके पास तो काफी पैसे हैं, बहुत कुछ कर सकते हैं तो थोड़ा दान ही कर दीजिए। दूसरे यूजर ने लिखा, टाइल्स क्लीन करो और पोछा मारो।
यूजर्स के कमेंट देखकर लग रहा है कि उन्हें सोनम का यह अंदाज बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उनका गुस्सा सोनम पर फूट गया।
