1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer jake flint dies just hours after wedding

शादी के चंद घंटों बाद हॉलीवुड सिंगर का हुआ निधन, पत्नी ने लिखा भावुक पोस्ट | singer jake flint dies just hours after wedding

Hollywood Singer
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई हैं। मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। शादी के कुछ घंटो बाद ही जेक इस दुनिया को अलविदा कह गए। 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, जिसके बाद वह सोने गए और नींद में ही उनका निधन हो गया। 

 
जेक फ्लिंट की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सिंगर के अचानक हुए निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा और उनका परिवार सदमे में हैं। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे।
 
जेक फ्लिंट के निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने की है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
वहीं जेक फ्लिंट की पत्नी ब्रेंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म