रविवार, 2 अप्रैल 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. वर्ल्ड सिनेमा
  4. द किड (1921): चार्ली चैप्लिन जितने अच्छे 'कॉमेडियन' उतने ही बेहतर 'ट्रैजेडियन'
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2022 (18:06 IST)

The Kid (1921): चार्ली चैप्लिन जितने अच्छे 'कॉमेडियन' उतने ही बेहतर 'ट्रैजेडियन'

द किड चार्ली चैप्लिन द्वारा निर्देशित पहली फुल लैंथ फीचर फिल्म है। द किड कुछ-कुछ चार्ली चैप्लिन की आत्मकथा है। चार्ली की अन्य फिल्मों के मुकाबले यह फिल्म गंभीर है। 
 
बालक जैकी कूगन को चार्ली ने लॉस एंजिल्स के एक कार्यक्रम में देखा था। दोनों के बीच जो तालमेल बैठा उसी का नतीजा इस फिल्म की सफलता थी। इस फिल्म ने दस लाख डॉलर का मुनाफा कमाया। जैकी कूगन इस फिल्म से स्टार बन गया। 
 
'द किड' को साइलेंट ऐरा की ग्रेटेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। एक बच्चे और एक वयस्क की जुगलबंदी में हास्य और करुणा को ऐसे गूंथा गया है कि आप एक ही समय में हंसते और रोते हैं। चार्ली चैप्लिन को लोक 'कॉमेडियन' तो कहते ही थे, लेकिन इस फिल्म के बाद कहा जाने लगा कि वे उतने ही अच्छे 'ट्रैजेडियन' भी हैं। हिन्दी में इस कथानक पर 'मस्ताना' और 'कुंवारा बाप' फिल्में बनी हैं। 
  • द किड
  • वर्ष : 1921 
  • मूक फिल्म 
  • देश : अमेरिका 
  • निर्माता : फर्स्ट नेशन
  • निर्देशक : चार्ली चैप्लिन 
  • कलाकार : चार्ली चैप्लिन, जैकी कूगन, एडना पर्वियन्स, टॉम विल्सन
ये भी पढ़ें
Year End 2022 पर कर रहे हैं ट्रैवल प्लानिंग? तो ये 7 जगहें हैं बेस्ट