मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Arjun Kapoor reaction on Malaika Arora pregnancy news
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 नवंबर 2022 (17:23 IST)

मलाइका अरोरा के प्रेग्नेंट होने की 'गुड न्यूज' पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा ये ठीक नहीं है

Malaika Arora pregnant news
सभी जानते हैं कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर उम्र के लंबे फासले के बावजूद भी रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने यह बात कभी स्वीकारी नहीं हो, लेकिन जिस तरह से दोनों साथ नजर आते हैं उससे यह बात कंफर्म है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक हैं। 
 
इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने लिख दिया कि मलाइका अरोरा प्रेग्नेंट हैं। कपल ने अक्टूबर में अपने नजदीकी दोस्तों को यह बात बताई थी। सूत्र के हवाले से लिखी गई यह खबर जब अर्जुन कपूर के पास पहुंची तो वे हत्थे से उखड़ गए। 
 
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इन बातों का खंडन किया और उन मीडिया हाउस को लताड़ लगाई जिन्होंने इस तरह की खबरें प्रकाशित कीं। अर्जुन ने लिखा है कि ये ठीक नहीं है। हमारे निजी जीवन से खेलने की हिम्मत मत करना। इस तरह की घटिया खबरों को सर्कुलेट करना अनैतिक और असंवेदनशील हैं। 
 
गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा है। मलाइका अपने पति अरबाज खान से 2017 में अलग हो चुकी हैं। इसके कुछ वर्षों बाद अर्जुन की मलाइका की लाइफ में एंट्री हुई है।
ये भी पढ़ें
The Kid (1921): चार्ली चैप्लिन जितने अच्छे 'कॉमेडियन' उतने ही बेहतर 'ट्रैजेडियन'