सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान करेंगे रेस 4, रेमो डिसूजा की हो गई छुट्टी!
- सरप्राइज़ देने पहुंचींं पत्नी ट्विंकल को अक्षय ने भी दिया सरप्राइज़
- शाहरुख खान के फैंस के लिए दूरदर्शन की बड़ी सौगात
- न अक्षय, न रणबीर, आमिर खान करेंगे यह फिल्म, 2019 के क्रिसमस पर होगी रिलीज
- बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई मनमर्जियां, छठे दिन कलेक्शन आए बहुत नीचे
सिम्बा के सेट पर इस हीरोइन को देख खुशी के मारे उछल पड़े रणवीर सिंह
सिम्बा के सेट पर रणवीर सिंह के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब तब्बू वहां पहुंच गईं। मुंबई में ही फिल्म की शूटिंग चल रही है। रोहित शेट्टी इस फिल्म को बना रहे हैं जिनकी तब्बू अच्छी दोस्त हैं।
रोहित से मिलने तब्बू चली आईं और यह बात जब रणवीर को पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रोहित और तब्बू का जब फोटो लिया जा रहा था तब रणवीर उनके पीछे उछल रहे थे।
वे सिम्बा वाले लुक में थे। पुलिस की वर्दी भी उन्होंने पहन रखी थी और वे शानदार लग रहे थे।
रणवीर सिंह ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। उन्होंने लिखा है कुछ चीज़ों में लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक होता है... तब्बूटीफुल सरप्राइज़ ऑन सेट।
रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी मूवीज़ और धर्मा प्रोडक्शन्स की यह मसाला फिल्म इस साल 28 दिसम्बर को रिलीज होगी।
