शाहरुख खान के फैंस के लिए दूरदर्शन की बड़ी सौगात
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में देकर दर्शकों को अपना बनाया है। हालांकि उनकी कहानी भी काफी स्ट्रगल भरी है। खास बात यह है कि शाहरुख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे परदे से की थी।
जी हां, फैंस यह बखूबी जानते होंगे कि छोटे परदे से शाहरुख ने एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने 'सर्कस' और 'फौजी' जैसे सीरियल्स में काम किया था और तभी से उन्होंने अपने फैंस बनाना शुरू कर दिए थे। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा। हालांकि उनके कई फैंस ने उनका यह सीरियल नहीं देखा होगा इसलिए यह खुशखबरी उनके ही लिए है।
1989-90 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सीरियल अब दोबारा उसी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है। इसके लिए मेकर्स ने फैसला लिया है कि वे सीरियल को दोबारा प्रसारित करेंगे। इसकी खास वजह यह भी है कि दूरदर्शन अपने 59 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसी खास मौके पर चैनल कुछ अहम सीरियल्स को दोबारा प्रदर्शित करेगा। इसमें शाहरुख खान का 'सर्कस' भी शामिल है।
NOT TO BE MISSED! @iamsrk in his early avatar as #Shekharan with @renukash in #Circus a blockbuster TV show, every Saturday & Sunday at 9:30 pm ONLY on @DDNational from 22nd September. Celebrate 59 YEARS of #Doordarshan pic.twitter.com/eo86VZ8CHC
— Doordarshan National (@DDNational) September 19, 2018
शो 22 सितंबर से शुरू होगा, जो कि हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होगा। अजीज मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा निर्देशित इस सीरियल को दोबारा वाकई दिलचस्प होगा। साथ ही शाहरुख के फैंस उनके फेवरेट स्टार के पुराने दिनों को जान पाएंगे। दूरदर्शन ने एक तरह से फैंस को यह सौगात दी है।
