सम्बंधित जानकारी
- अंतिम सफर पर निकले सिद्धार्थ शुक्ला, फूलों से सजी एंबुलेस में अस्पताल से रवाना हुआ पार्थिव शरीर
- जब शाहरुख खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया था 'शरीफ' वायरल हो रहा वीडियो
- रकुल प्रीत सिंह पहुंचीं ईडी के दफ्तर, 4 साल पुराने ड्रग्स केस में होगी पूछताछ
- अंतिम सफर पर सिद्धार्थ शु्क्ला, पार्थिव शरीर को सीधे ले जाया जाएगा श्मशान घाट!
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से एक्स गर्लफ्रेंड रश्मि देसाई को लगा गहरा झटका, बोलीं- मेरा दिल टूट गया...
घर की बजाय सीधे श्मशान घाट पहुंची सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा, पूजा-पाठ के बाद पंचतत्व में विलीन होगा पार्थिव शरीर
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर फूलों से सजी एंबुलेंस में अस्पताल से ओशिवरा श्मशान घाट पहुच चुका है। श्मशान में ही सिद्धार्थ की अंतिम क्रिया होगी। सिद्धार्थ शुक्ला की मां और उनके परिवार के सदस्य भी घर से श्मशान घाट के लिए रवाना हो चुके हैं। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल भी श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं।
श्मशान घाट में सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी जगत के कई सितारे मौजूद है। बताया जा रहा है कि पूजा-पाठ और हवन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।
बीते दिन करीब 4 घंटे तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चला था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौप दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ओशिवारा पुलिस के जांच अधिकारी को सौंपी गई है।
सिद्धार्थ शुक्ला की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राय नहीं दी है। हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस से एक्टर की मौत की वजहों का पता चलेगा। विसरा को सुरक्षित रखा जाएगा बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाबुल का आंगन छूटे ना धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में जाने पहचाने से... ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन बालिका वधू से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।
