सम्बंधित जानकारी
- विल स्मिथ भारत क्यों आए हैं, क्या यह यात्रा आध्यात्मिकता के लिए है?
- शिल्पा शेट्टी भी करने जा रही हैं डिजीटल डेब्यू, रोहित शेट्टी की बेवसीरिज का होंगी हिस्सा
- सलमान खान को क्या सोमी अली ने दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा
- सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं अहान शेट्टी, बोले- बचपन मे अपने पापा की नहीं बल्कि उनकी फिल्में देखता था...
- जान्हवी की खूबसूरती, सोनाक्षी का ग्लैमरस अंदाज, नम्रता ने बिकिनी में बढ़ाया तापमान: इंस्टाग्राम पर वायरल हुए आज ये फोटो
सिद्धार्थ-कियारा में हुआ ब्रेकअप?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भले ही इस बात की ऑफिशियल घोषणा नहीं की हो, लेकिन सभी जानते हैं कि दोनों के बीच कैसा रिश्ता है। साथ-साथ वैकेशन बिताना। घूमना-फिरना। एक-दूसरे की पोस्ट लाइक करना।
सिद्धार्थ के सामने कियारा या कियारा के सामने सिद्धार्थ का नाम लो तो चेहरे का रंग देखने ही लायक होता था। यह माना जा रहा था कि सिद्धार्थ और कियारा अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे, लेकिन खबर आई है कि दोनों में ब्रेकअप हो गया है।
सूत्रों का कहना है कि सिद्धार्थ और कियारा ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों को लग रहा है कि अब आगे साथ चलना मुश्किल है, बेहतर है कि राहें अलग कर ली जाएं। दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया है, यह बात अभी सामने नहीं आई है। न ही ब्रेक-अप की खबर पर मुहर लगी है।
सिद्धार्थ और कियारा ने 'शेरशाह' में साथ काम किया था। फिल्म में न केवल दोनों की जोड़ी पसंद की गई थी बल्कि फिल्म को ओटीटी पर खूब देखा और पसंद किया गया था।
