1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. SHILPA SHETTY MAKES HER DIGITAL DEBUT JOINS ROHIT SHETTY COP UNIVERSE Indian Police Force
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (12:26 IST)

शिल्पा शेट्टी भी करने जा रही हैं डिजीटल डेब्यू, रोहित शेट्टी की बेवसीरिज का होंगी हिस्सा

शिल्पा शेट्टी की उम्र भले ही 46 वर्ष हो गई हो, अपने से उम्र में आधी लड़कियों को भी वे खूबसूरती और फिटनेस के मामले में मात देती हैं। शिल्पा ने बीच में लंबा ब्रेक लिया था। कुछ महीने पहले वे हंगामा 2 में नजर आई थीं और अब एक बार फिर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। शिल्पा अब डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। वे रोहित शेट्टी की वेबसीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा होंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें लीड रोल निभा रहे हैं। अब शिल्पा भी रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होंगी।
रोहित शेट्टी भी इस सीरिज के साथ डिजीटल डेब्यू कर रहे हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए वे 8 एपिसोड वाली हाई ऑक्टेन एक्शन सीरिज बना रहे हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। 
ये भी पढ़ें
विल स्मिथ भारत क्यों आए हैं, क्या यह यात्रा आध्यात्मिकता के लिए है?