1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siddhartha Malhotra, Nora Fatehi, Alia Bhatt

आलिया के बाद इस एक्ट्रेस पर आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिल!

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कुछ सही नहीं हो रहा है। उनकी फिल्में पिट रही है और इधर आलिया भट्ट से भी उनका ब्रेक-अप हो गया। सिद्धार्थ समझ नहीं पा रहे हैं कि करियर संभाले या लव लाइफ पर ध्यान दें। वैसे उनका झुकाव प्यार-मोहब्बत पर ज्यादा है।


 
जैकलीन फर्नांडीस से उनका नाम जुड़ चुका है। उसके बाद खबर आई कि कियारा आडवाणी को वे डेट कर रहे हैं। अब सिद्धार्थ का दिल नोरा फतेही पर आने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की नजदीकिया बढ़ती ही जा रही है। 
 
नोरा का भी दिल टूटा हुआ है। अंगद बेदी से उनका ब्रेक-अप हुआ और अंगद ने नेहा धूपिया को दुल्हनिया बना लिया। दोनों के दिल टूटे हुए हैं और यही उनके जुड़ाव का खास कारण है। 

बताया जा रहा है कि दोनों काफी टाइम एक-दूसरे के साथ बीता रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वैसे नोरा पर फिल्माया गया गाना 'दिलबर दिलबर' बेहद सफल रहा है। 
अगला लेख
अक्षय कुमार ने छोड़ी फिल्म, अब रणबीर कपूर को हुई ऑफर