शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया नया बिजनेस, मुंबई में खोला पिज्जा रेस्टोरेंट | shilpa shetty Launch her new restaurant bizza
शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेस वुमन भी हैं। शिल्पा के कई बिजनेस हैं जिसमें वह को-फाउंडर हैं। वहीं अब शिल्पा शेट्टी ने एक नया बिजनेस शुरू किया है। एक्ट्रेस ने मुंबई में मुंबई में पिज्जा रेस्टोरेंट खोला है।
शिल्पा शेट्टी के पिज्जा रेस्टोरेंट का नाम 'बिज्जा' है। हाल ही में इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग में शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा और बच्चे वियान और समीशा शेट्टी पहुंचे थे।
रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद शिल्पा ने बाहर खड़े पैपराजी को पिज्जा भी खिलाया। शिल्पा शेट्टी के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी 13 ब्रांड की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने खुद की योगा डीवीडी लांच की थी। इसी के साथ उन्होने यूट्यूब पर खुद का कुकिंग चैनल शुरू किया था। शिल्पा शेट्टी का खुद का एक फिटनेस एप, रेस्टोरेंट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

