1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gunjan sinha tejas verma won jhalak dikhhla jaa 10

'झलक दिखला जा 10' के विनर बने गुंजन सिन्हा-तेजस वर्मा, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

jhalak dikhla jaa 10
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को अपना विनर मिल गया है। 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस इस शो के विनर बने हैं। दोनों पहले से ही इस शो की ट्रॉफी के हकदार माने जा रहे थे। 

 
जजेस माधुरी दीक्षित, करण जौहर, टेरेंस लुईस और नोरा फतेही ने 20 लाख रुपए बतौर कैश प्राइज और चमचमाती ट्रॉफी तेजस और गुंजन को दी। 'झलक दिखला जा 10' में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, धीरज धूपर, फैसल शेख और पारस कलनावत जैसे सितारों ने हिस्सा लिया था। 
 
रुबीना दिलैक इस शो की ट्रॉफी लेने से चूक गईं। वह शो के टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। छोटी सी उम्र में गुंजन और तेजस ने इस सितारों को हराकार बड़ी जीत हासिल की है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान गुंजन सिन्हा ने कहा, मैं खुश हूं कि मैं जीत गई, मेरे मन में खुशी इस बात की नहीं है कि मैंने सबको हरा दिया, मैं खुश इसलिए हूं, क्योंकि मैं जीत गई। यह ट्रॉफी सिर्फ मेरे लिए नहीं है, यह डांस करने वाले सभी डांसर्स के लिए है। 
 
गुंजन सिन्हा असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। उन्हें हमेशा से ही डांस का शौक रहा है। इससे पहले वह 'कलर्स टीवी' के ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 3' में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल दूसरे वीकेंड पर भी जारी, जानिए अब तक के कलेक्शन