1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shefali jariwala ex husband harmeet singh post on actress death

शेफाली जरीवाला के निधन पर पूर्व पति हरमीत सिंह ने जताया दुख, बताया क्यों नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल

shefali jariwala
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की मौत से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है। महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का 27 जून की देर रात निधन हो गया। शेफाली की मौत के बाद से उनके पति पराग त्यागी और परिवार गहरे सदमे में हैं। 
 
शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार 28 जून को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा में उनके इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलेब्स शेफाली को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 
 
वहीं अब शेफाली जरीवाला के पूर्व पति हरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी पूर्व पत्नी के निधन पर दुख जाहिर किया है। हरमीत के एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचने पर कई लोग सवाल उठा रहे थे। इसका जवाब भी हरमीन ने दिया है कि आखिर वह क्यों शेफाली की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। 
 
हरमीत सिंह ने पोस्ट किया, हमने काफी वक्त पहले साथ में काफी खूबसूरत वक्त बिताया था। वो यादें जो हमेशा मेरे दिलके करीब रहेंगी। उनके माता-पिता (सतीश जी और सुनीत जी), पति पराग त्यागी और बहन शिवानी को मेरी सांत्वना।
 
उन्होंने लिखा, अभी काफी दूर यूरोप में होने के कारण यह बहुत दुखद है कि मैं उनके अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हो पा रहा हूं। बहुत जल्द बहुत दूर चली गईं। प्रार्थन करूंगा की तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। 
 
बता दें कि हरमीत सिंह मशहूर म्यूजिक जोड़ी मीत ब्रदर्स का हिस्सा हैं। शेफाली जरीवाला और हरमीत सिंह ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2004 में शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2009 में तलाक हो गया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
महज 7 साल की उम्र में उपासना सिंह ने शुरू कर दिया था एक्टिंग करियर, मैंने प्यार किया से इस वजह से हो गई थीं बाहर