सम्बंधित जानकारी
- मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल
- मॉडलिंग करने मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, बन गईं हीरोइन
- कंगना रनौट को याद आए अपने स्ट्रगल के दिन, बोलीं- देव साहब ने किया था सपोर्ट
- ट्रायल पीरियड में यह किरदार निभाएंगी जेनेलिया देशमुख
- रोहित शेट्टी ने बताया कब शुरू होगी 'सिंघम 3' की शूटिंग
शाहरुख खान की 'जवान' का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज | shahrukh khans film jawan theme song released
jawan theme song: बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज किया गया है। 'जवान' के प्रीव्यू में शाहरुख खान कई अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
फैंस को 'जवान' का प्रीव्यू काफी पसंद आया था। इसके अलावा प्रीव्यू में एक और चीज़ जिसने सभी का ध्यान खींचा, वह है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वहीं अब मेकर्स ने 'जवान' का थीम सॉन्ग रिलीज किया है।
जवान के थीम सॉन्ग को अनिरुद्ध रविचंद्रन ने कंपोज किया हैं और राजा कुमारी ने गाया हैं। हाल ही में रिलीज हुए थीम सॉन्ग ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
बता दें कि 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे एटली कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुको, नयनतारा, विजय सेतुपति नजर आने वाले है। 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
