1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singham 3 shooting will start by the end of this year says rohit shetty

रोहित शेट्टी ने बताया कब शुरू होगी 'सिंघम 3' की शूटिंग

Ajay Devgn
singham 3 : अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' का तीसरा पार्ट यानी 'सिंघम 3' लेकर आ रहे हैं। इससे पहले साल 2011 में रिलीज 'सिंघम' और 2014 में रिलीज 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस सिंघम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
रोहित शेट्टी ने बताया, फिलहाल मैं खतरों के खिलाडी को लेकर व्यस्त हूं। अभी कुछ हफ्ते इसी में बिजी रहने वाला हूं। उसके बाद मुझे अमेजन प्राइम वीडियो वाली वेब सीरीज पुलिस फोर्स पर काम करना है। उसका कुछ भाग शूट करना बाकी रह गया है। वह ख़त्म करने के बाद ही मैं सिंघम 3 से जुडूंगा। 
 
उन्होंने कहा, सिंघम 3 इस साल के अंत तक शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी। इस बार इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है। 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में आई थी, तब से अब तक के वक़्त में काफी फर्क आ गया है, इसलिए इस बार की सिंघम 3 का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है। 
 
रोहित शेट्टी ने कहा, हमारी पूरी टीम इसपर काम कर इसे बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। हम दर्शकों को सिंघम 3 के जरिये एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश रहेगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या आप जानते हैं कैटरीना कैफ का असली नाम? बेहद दिलचस्प है नाम बदलने की कहानी