1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut says dev anand wanted to work with her while she was struggling

कंगना रनौट को याद आए अपने स्ट्रगल के दिन, बोलीं- देव साहब ने किया था सपोर्ट

kangana ranaut struggle day
kangana ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके देवानंद की तारीफ की है। कंगना ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें देव साहब ने सपोर्ट किया था।
 
कंगना रनौट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर देव आनंद की एक तस्वीर शेयर की है। कंगना ने बताया कि देव आनंद उस वक्त उनके साथ काम करना चाहते थे, जब वह सिर्फ एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं।
 
कंगना रनौत ने कहा, जब मैं फिल्मों में नई थी, एक शख्स थे, जो मुझे अक्सर बुलाते थे और मुझे अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्मों में रोल ऑफर करते थे, वो देव साहब थे... वो मेरे टैलेंट की कद्र करते थे, जबकि मैं उस वक्त सिर्फ स्ट्रगल कर रही थी।
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनके पास तेजस, मर्णिकर्णिका रिर्टन्स जैसी फिल्में भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ट्रायल पीरियड में यह किरदार निभाएंगी जेनेलिया देशमुख