सम्बंधित जानकारी
- सिंगिंग के अलावा लता मंगेशकर को था फोटोग्राफी का शौक, सोनू निगम में किया खुलासा
- 'बुड्ढी' कहे जाने पर भड़कीं करीना कपूर, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
- भूल भुलैया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नई फिल्मों का कोई असर नहीं, 100 करोड़ क्लब में आज हो जाएगी शामिल
- 'कभी ईद कभी दिवाली' में इस पंजाबी एक्टर संग रोमांस करती नजर आएंगी शहनाज गिल
- करणी सेना के आगे झुके 'पृथ्वीराज' के मेकर्स, अब यह होगा फिल्म का नाम
shahrukh khan mannat new name plate goes missing | अचानक गायब हुई शाहरुख खान के 'मन्नत' के बाहर लगी नेम प्लेट, इतनी थी कीमत
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने फेमस हैं उनका ही पॉपुलर उनका घर 'मन्नत' भी है। 'मन्नत' के बाहर हमेशा किंग खान के फैंस की भीड़ लगी रहती है। भले ही फैंस को शाहरुख की झलक ना मिले, लेकिन वह मन्नत के बाहर खड़े होकर तस्वीर जरूर खिंचवाते हैं।
हाल ही में 'मन्नत के बाहर एक नई नेम प्लेट लगाई गई थी, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही थी। लेकिन अब अचानक यह नेम प्लेट गायब हो गई है। इस नेम प्लेट के साथ फैंस खूब तस्वीरें लेते थे, इसकी वजह से वे निराश है।
New Name Plate #Mannat #ShahRukhKhan pic.twitter.com/N7qy0Z1pe4
— Mahtab SRKian (@MahtabSRKian) April 23, 2022
'मन्नत' के बाहर लगी नेम प्लेट को हटाने की वजह भी सामने आई है। खबरों के अनुसार इस महंगी नेम प्लेट से एक हीरा गिर गया था जिसके बाद इसे हटा दिया गया है। इस नेम प्लेट की मरम्मत और बाकी काम घर के अंदर ही होंगे। इसे ठीक कराने के लिए कारीगरों को बुलाया गया है।
खबरों के अनुसार नई नेम प्लट को गौरी खान ने डिजाइन करवाया था। शाहरुख खान ने 2001 में मुंबई में अपने सपनों का घर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले शाहरुख इस बंगले को 'जन्नत' नाम देना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे 'मन्नत' नाम दिया, क्योंकि यह उनका ड्रीम बंगला था।
