सम्बंधित जानकारी
- सनी सिंह बोले- मेरा कॉम्पिटिशन हमेशा खुद से रहा
- हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ा 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम सतीश शाह का मजाक, एक्टर ने दिया करारा जवाब
- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वेडिंग प्लान हुआ लीक, संगीत सेरेमनी में इस गाने पर करेंगे डांस!
- क्या रिलीज से पहले ही लीक हो गया शाहरुख खान की 'पठान' का ट्रेलर? जानिए वायरल वीडियो का सच
- क्या डांसिग डीवा नोरा फतेही को डेट कर रहे आर्यन खान? इस वजह से लग रहे कयास
शाहरुख खान को SR क्यों कहती हैं आलिया भट्ट? पठान एक्टर ने दिया जवाब | shahrukh khan ask srk session for fans gave funny reply
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वह फैंस के साथ ASKSRK के साथ जुड़ रहे हैं। इस सेशन के जरिए शाहरुख फैंस के कई मजे्दार सवालों के जवाब दे रहे हैं। देखिए शाहरुख और उनके फैंस के बीच कुछ मजेदार सवाल-जवाब...
एक महीने में कितना कमा लेते हैं?
प्यार बेशुमार कमाता हूं...हर दिन।
मेरे साथ पठान मूवी देखोगे?
25 जनवरी को मैं थोड़ा बिजी रहूंगा...शायद जब आप इसे तीसरी बार देखने जाएंगे तब हम साथ होंगे।
रितिक आजकल अपनी बॉडी दिखा रहा है, आपकों चैलेंज कर रहा है डुग्गू को एक रिप्लाई दे दो।
अरे, डु्ग्गू बॉडी बनाने के लिए मेरी प्रेरणा है।
सर ये प्यार एक बार ही होता है, शादी भी एक बार होती है तो ये एग्जाम बार-बार क्यों होती है?
जिन चीजों में मजा नहीं आता वो बार-बार होती है....ये लाइफ है ब्रो।
आपकों आलिया सिर्फ SR क्यों कहती हैं?
इसका मतलब स्वीट और रोमांटिक या शायद वरिष्ठ और सम्मानित या शायद सिर्फ शाहरुख हो सकता है।
खाना क्या बनाया है आपने?
तीन अलग-अलग तरह के पिज्जा।
जवान और डंकी के बाद अगला क्या है?
बहुत सारा खाली समय।
सर आपका फेवरेट इंग्लिश गाना कौन सा है?
स्टैंड बाय मी।
पठान पहले से ही डिजास्टर है, रिटायरमेंट ले लो।
बेटा बड़ों से ऐसे बात नहीं करते।
Edited By : Ankit Piplodiya
