1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor quit smoking for daughter misha

बेटी मीशा के लिए शाहिद कपूर ने छोड़ी स्मोकिंग, बताई वजह

शाहिद जितने अच्छे एक्टर हैं पर्सनल लाइफ में वह उतने ही अच्छे पति और पिता हैं

Shahid Kapoor Smoking Addiction
Shahid Kapoor Smoking Addiction: शाहिद कपूर बॉलीवुड के टैलेटेड एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग स्किल और चार्मिंग पर्सनैलिटी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। शाहिद जितने अच्छे एक्टर हैं पर्सनल लाइफ में वह उतने ही अच्छे पति और पिता हैं। शाहिद अपने दोनों बच्चों मीमीशा और जैन से बहुत प्यार करते हैं। 
 
बच्चों के लिए शाहिद के प्यार का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बेटी मीशा के लिए अपनी सालों पुरानी स्मोकिंग की आदत को भी छोड़ दिया। हाल ही में शाहिद कपूर ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बेटी की वजह से स्मोकिंग छोड़ी। 
 
नेहा धूपिया के पॉडकास्ट 'नो फिल्टर नेहा' में शाहिद कपूर ने कहा, मैं अपनी बेटी से छिपकर स्मोक करता था। बस यही वजह है मैंने स्मोकिंग छोड़ दी। एक दिन जब मैं छिपकर स्मोकिंग कर रहा था, तो मैंने खुद से कहा कि मैं इसे हमेशा के लिए छोड़ दूंगा और यही वह दिन था, जब मैंने स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया।
इससे पहले एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि पिता बनने के बाद उनमें क्या बदलाव आया है। उन्होंने कहा था कि पहले वह घर पर बोर हो जाते थे और जिम जाना, फिल्में देखना जैसी कई तरह की एक्टिविटीज में लगे रहते थे, लेकिन मीशा के जन्म के बाद वह आसानी से घंटों अपने घर पर रह सकते हैं।
 
बता दें कि शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत संग अरैंज मैरिज की थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा और जैन हैं। शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म देवा में नजर आने वाले हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मौत का नाटक रचने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आईं पूनम पांडे, बोलीं- मैं ऐसे 100 बार मरूंगी...