Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Salman Khan, Akshay Kumar, Forbes

शाहरुख खान से पीछे रह गए सलमान और अक्षय

शाहरुख खान
फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में भारतीय सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार शामिल हो गए हैं। इस सूची में सबसे शीर्ष पर “ट्रांसफॉर्मर्स” के अभिनेता मार्क व्हालबर्ग हैं।
 
शाहरुख इस सूची में 3 करोड़ 80 लाख डॉलर की कमाई के साथ आठवें पायदान पर हैं। नौंवे स्थान पर सलमान खान हैं जिनकी कमाई 3 करोड़ 70 लाख डॉलर हैं। वहीं 3 करोड़ 55 लाख डॉलर की कमाई के साथ अक्षय ने 10वां स्थान हासिल किया है।
 
व्हालबर्ग हॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं जिनकी सालाना कमाई 6 करोड़ 80 लाख डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक बोस्टोन निवासी इस अभिनेता ने अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है। इसकी वजह “ट्रांसफॉर्मर्स: द लॉस्ट नाइट” और आने वाली फिल्म “डैडीज होम टू” जैसी फिल्में के लिए बढ़ती जा रही फीस है।
 
व्हालबर्ग ने पिछले साल की सूची में शीर्ष पर रहे अभिनेता ड्वाइन जॉनसन की जगह ली है जो इस साल 6 करोड़ 50 लाख डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
 
तीसरे स्थान पर “द फेट ऑफ द फ्यूरियस” के अभिनेता विन डीजल हैं जिनकी कमाई 5 करोड़ 45 लाख अमेरिकी डॉलर है।
 
शी्र्ष पांच में 5 करोड़ 5 लाख डॉलर के साथ एडम सैंडलर चौथे स्थान और 4 करोड़ 90 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ जैकी चेन पांचवे स्थान पर हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
ए जेंटलमैन रिलीज होने के पहले जैकलीन का आया टॉपलेस फोटो