1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sargam kaushal crowned mrs india world

सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज इंडिया वर्ल्ड' का ताज, 'मिसेज वर्ल्ड 2022' में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व | sargam kaushal crowned mrs india world

Sargam Kaushal
‍'मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023' के विनर का ऐलान हो गया है। मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित हुए इस इवेंट में मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिसेज वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर रहीं नवदीप कौर ने सरगम कौशल के सिर पर ताज पहनाया।

 
इस ताज को अपने सिर पर सजाने के लिए सरगम कौशल ने देशभर से आईं 51 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा है। मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस इवेंट की पहली रनरअप जूही व्यास और दूसरी चाहत दलाल रहीं। 
 
मिसेस इंडिया इंक के ग्रैंड फिनाले को सचिन कुम्हार ने होस्ट किया। वहीं इस प्रतियोगिता के पीजेंट के जूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व मिस वर्ल्ड डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर और फैशन डिजाइनर मासूमी मेवावाला शामिल थे।
 
इस कंपटीशन को जीतने के बाद सरगम कौशल ने कहा, मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये क्राउन में कई सालों से चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेज वर्ल्ड पीजेंट में मिलूंगी।
 
सरगम कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5,238 फॉलोअर्स हैं। 
 
अगला लेख
एक कलेक्टर और दूसरी टीचर : दो बहनों का चटपटा चुटकुला