Aksha Kumar movie raksha bandhan release date announce | अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट अनाउंस, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से टक्कर
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होगी।
अक्षय कुमार के लिए 2022 खास नहीं रहा। उनकी रिलीज दो फिल्में, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। अक्षय को इन दो असफलताओं से करारा झटका लगा है क्योंकि दोनों बड़े बजट की फिल्में थीं और दोनों से बॉलीवुड को बहुत ज्यादा उम्मीद थी।
अब अक्षय की 2022 की तीसरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।
11 अगस्त वाला सप्ताह व्यवसाय की दृष्टि से बेहतरीन है। रविवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की भी छुट्टी है और फिल्म 'रक्षाबंधन' को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज करने से बेहतर अवसर और क्या हो सकता है।
11 अगस्त को ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज होने वाली है। यह 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक है। आमिर और अक्षय की फिल्म आमने-सामने होगी। जोरदार टक्कर की उम्मीद है। हो सकता है दोनों ही फिल्में सफल हो जाएं।

