• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan maternal grandmother padma rani passes away
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जून 2022 (11:17 IST)

रोशन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रितिक की नानी का निधन

रोशन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रितिक की नानी का निधन | hrithik roshan maternal grandmother padma rani passes away
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। रितिक की नानी पद्मा रानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पद्मा रानी मशहूर निर्देशक दिवंगत जे ओमप्रकाश की पत्नी थीं।

 
बताया जा रहा है कि पद्मा रानी ने 16 जून को तकरीबन तीन बजे के आस-पास नींद में ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिक संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। पद्मा रानी पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ ही रहती थीं।
 
पद्मा रानी के पति जे ओमप्रकाश का साल 2019 में निधन हो गया था। जे ओमप्रकाश को आप की कसम (1974), अपनापन (1977), आदमी खिलौना है (1983) जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
 
ये भी पढ़ें
सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज इंडिया वर्ल्ड' का ताज, 'मिसेज वर्ल्ड 2022' में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व