सारा अली खान ने मारी बाज़ी, रणवीर सिंह की 'सिम्बा' में होंगी हीरोइन
रोहित शेट्टी की पसंद में शामिल हुई सारा अली खान, साइन की 'सिम्बा'
कई दिनों से खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' की हीरोइन तय होना है। इसके लिए बार-बार रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का नाम ही सुझा रहे थे, लेकिन रोहित शेट्टी को रणवीर के लिए कोई और ही हीरोइन पसंद थी।
रोहित शेट्टी और करण जौहर बड़े स्तर पर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सिम्बा' बना रहे हैं। इसमें उन्होंने पहली बार रणवीर सिंह को कास्ट किया है और फिल्म के पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं। पूरी तैयारी के बाद कमी थी तो एक हीरोइन की। पहले दीपिका पादुकोण के नाम पर ज़ोर दिया गया लेकिन अब रोहित शेट्टी ने इसके लिए नई हीरोइन तय कर ली है। इसमें उन्होंने अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी ने सारा अली खान को फाइनल किया है।
सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन फिल्म कुछ वजहों से रुक गई है। इसलिए लंबा इंतज़ार करने के बजाय अब सारा ने दूसरी फिल्म साइन कर ली है।
इसकी जानकारी करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने रोहित, अपनी और सारा की एक पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' में अब सारा अली खान भी। 28 दिसंबर 2018 को यह फिल्म रिलीज़ होगी।
Sara Ali Khan in #Simmba with @RanveerOfficial directed by ROHIT SHETTY! Releasing on the 28th of December 2018 ! This winter gets hotter!!!! pic.twitter.com/bjZGjehZl0
— Karan Johar (@karanjohar) March 20, 2018
बड़ी हीरोइन के नाम आने के बावजूद नई हीरोइन ने इस फिल्म के लिए बाज़ी मार ली। रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को हमेशा बड़े लेवल पर ही बनाते हैं और किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेते। ऐसे में नई हीरोइन को फिल्म में लेने का उनका डिसिज़न देखते हैं कितना सही होगा।
सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' की फिलहाल शूटिंग रुकी हुई है। सारा की मां अमृता सिंह अपने बॉलीवुड डेब्यु के लिए बहुत उत्साहित हैं।
