1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sanjay Mishra and Neena Gupta starrer Vadh 2 shooting is complete

वध 2 की शूटिंग हुई पूरी, एक बार फिर साथ दिखेगी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी

Movie Vadh 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की साल 2022 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'वध' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म की अगली कड़ी 'वध 2' जल्द रिलीज होने जा रही है। 'वध 2' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी साथ नजर आएगी। 
 
ये फिल्म वध की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो उस एहसास और गहराई को आगे बढ़ा रही है जिसने पहली फिल्म को लोगों के दिलों से जोड़ दिया था। वध 2 में भी वही इमोशनल और नैतिक उलझनें देखने को मिलेंगी जो पहले पार्ट की पहचान थीं। लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए रहस्य होंगे, जो एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
 
वध 2 की शूटिंग पूरी होने पर संजय मिश्रा ने कहा, वध सिर्फ़ एक फिल्म नहीं थी, वो एक ऐसा सिनेमा अनुभव था जो हमारे साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी उतर गया। अब जब वो एक फ्रैंचाइज़ी बन रही है, तो ये एक साथ विनम्रता और उत्साह से भर देने वाला है। जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा, उनकी सोच हर सीन को एक गहराई दे देती है।
 
नीना गुप्ता ने कहा, ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं जिनकी अपनी एक अलग आवाज़ होती है। जसपाल (सिंह संधू) के पास सच्चाई और तनाव को पकड़ने की जो नजर है, वो उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनी हूं और दर्शकों को वध 2 में हमारे द्वारा रची गई दुनिया दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।
 
निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, वध 2 उसी आत्मा से जुड़ी है, लेकिन इस बार हम इंसानी रिश्तों और भावनाओं को और गहराई से टटोल रहे हैं। संजय जी और नीना जी के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए एक तोहफे जैसा है। मैं लव फिल्म्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विज़न पर भरोसा किया और पूरे दिल से इसका साथ दिया। अब बस इंतज़ार है उस पल का जब दर्शक हमारी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे।
 
'वध 2' साल 2025 में रिलीज़ होगी। इस साल की शुरुआत में वध 2 की टीम ने प्रयागराज में आयोजित शुभ महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर अपनी फिल्म के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लिया था।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, ग्राउंड जीरो बनाएगी इतिहास