1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan to quit the Bigg Boss OTT 2 know the truth

क्या सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 2'? सामने आया सच | Salman Khan to quit the Bigg Boss OTT 2 know the truth

salman khan
salman khan bigg boss ott 2 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन को सलमान खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। हाल ही में खबरें वायरल हुई थी कि सलमान खान बिग बॉस शो छोड़ रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है। इसकी वजह बिग बॉस के सेट पर सिगरेट कांड बताया जा रहा था। बता दें कि एक वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान के हाथ में सिगरेट दिखाई दी थी। इसके बाद सलमान को जमकर ट्रोल किया गया था।
 
अब सलमान खान के बिग बॉस छोड़ने की खबरों की सच्चाई सामने आ गई है। खबरों के अनुसार शो सूत्रों ने बताया कि चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और सलमान खान आने वाले वीकेंड का वार में शो को होस्ट करेंगे। 
 
सलमान खान कई सालों से बिग बॉस से जुड़े हुए हैं। इस बार वह बिग बॉस ओटीटी की कमान भी संभाल रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के लॉन्च के समय सलमान ने खुद कहा था कि बिग बॉस उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। बिग बॉस मेरे लिए एक भावना है, मैं हमेशा कहता हूं कि मैं अटैचमेंट से दूर रहता हूं लेकिन बिग बॉस अलग है। मैंने इस शो को इतने सालों तक होस्ट किया है कि यह मेरे जीवन का एक हिस्सा बन गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya  
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो 'दीवानी' हुआ रिलीज