1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer himani kapoor music video deewwani released

हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो 'दीवानी' हुआ रिलीज

himani kapoor
music video deewwani: बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो 'दीवानी' रिलीज हो गया है। दीवानी गाना स्काई 247 म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गाया है। यह गाना हिमानी कपूर द्वारा गाया और संगीतकार रिमी धर द्वारा रचित है। यूट्यूब पर इस गाने को महज दो दिनों में 1 मिलियन से भी व्यूज मिल चुके हैं।
 
बॉलीवुड निर्देशक फरीद मलिक ने इस गाने को निर्देशित किया है। फरीद मलिक ने बताया कि यह गाना हर संगीत प्रेमी के दिलो पर छाप छोड़ने वाली है। हिमानी एक बेहतरीन गायिका हैं और इस गाने के लिए हिमानी से बेहतरीन आवाज शायद कोई हो नही सकती है। ऊपर से एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर लंदन के लोकेशन ने गाने को जीवंत कर दिया है। इस गाने को देख रोमांस एवं प्यार के चरम को आप महसूस कर सकते हैं।
 
गायिका हिमानी कपूर ने भी इस गाने को अपने करियर का एक बेहतरीन नम्बर बताया है। उन्होंने कहा, यह गाना जैसे ही मेरे पास आया मैने झट से हां कह दिया। ये गाना कई मायनों में खास है। इसके शब्द आपको अंदर से झकझोर देने वाले हैं। रिकॉर्ड करते वक़्त कई बार मैं गाने में ही खो गई थी। यही कारण था इस गाने को रिकॉर्ड करने में मुझे बहुत मजा आया।
 
फ़िल्म मेकेनिक लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो दीवानी में दितिप्रिया बी, रॉबी मैक महान और चारु मुख्य भूमिका में हैं। कोरियोग्राफर सना खान हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का वेडिंग सॉन्ग 'दिलों की डोरियां' रिलीज