'बिग बॉस 16' का धमाकेदार प्रोमो आया सामने, इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे गेम | salman khan reality show bigg boss 16 promo out
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने बिग बॉस 16 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज कर दिया है।
प्रोमो में सलमान खान जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में बताया गया है इस बार का खेल पिछले 15 सीजन से बिल्कुल अलग होने वाला है क्योंकि इस बार खुद बिग बॉस खेलेंगे।
Inn 15 saalon mein sabne khela apna apna game, lekin ab baari hai Bigg Boss ke khelne ki
— ColorsTV (@ColorsTV) September 11, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 jald hi, sirf #Colors par! #BB16 #BiggBoss @BeingSalmanKhan@Chingssecret @myglamm pic.twitter.com/81rb0qHylI
प्रोमो की शुरुआत में आवाज आती है, 15 सालों से बिग बॉस ने सबका गेम देखा है, इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में और घोड़ा सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल। क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।
प्रोमो में बीते सीजन के कंटेस्टेंट्स गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, हिना खान और शिल्पा शिंदे भी नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी ने प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्दी ही सिर्फ कलर्स पर।

