1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan hints tiger 4 in world cup 2023 final

विश्व कप के फाइनल के दौरान सलमान खान ने फैंस को दी गुड़ न्यूज, बताया कब रिलीज होगी 'टाइगर 4'!

World Cup 2023
Salman Khan Tiger 4 : सलमान खान और कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान ने फैंस को 'टाइगर 4' का हिंट दिया है।
 
बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गई वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान सलमान ने 'टाइगर 4' का हिंट दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान टाइगर 3 को प्रमोट कर रहे थे और इसके लिए वो अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे।
 
कैटरीना ने कहा, 'विराट को देखकर जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए...।' इस बीच सलमान खान ने तुरंत कहा, 'और, आपने टाइगर से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।'
 
सलमान खान के इस हिंट के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
व्हाइट कलर की रिवलिंग ड्रेस में दिशा पाटनी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, देखिए बोल्ड तस्वीरें