1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday tusshar kapoor actor marriage plan

happy birthday tusshar kapoor actor marriage plan

Tusshar Kapoor Birthday
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर 20 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तुषार कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि तुषार कपूर एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं। वे सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पिता बने थे। एक्टर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बेटे के साथ गुजारना पसंद करते हैं। 
 

 
बीते दिनों जब तुषार से शादी करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तुषार का कहना था फ्यूचर में शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है और मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता हूं।
 
तुषार कपूर ने अपने शादी के प्लान को लेकर कहा था, नहीं क्योंकि अगर मेरा ऐसा कोई प्लान होता तो मैं सिंगल पैरेंट नहीं बनता। मैं हर दिन अपने बेटे के साथ कुछ न कुछ करता रहता हूं। इसके अलावा कोई और ऑप्शन मैं चुन ही नहीं सकता। मैं खुद को किसी और के साथ नहीं बांट सकता और न ही आगे कभी ऐसा करूंगा। तो बस अगर एंड सही है तो सब सही है।
 
बता दें कि तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार की बहन एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। दोनों भाई-बहन की शादी नहीं हुई है लेकिन दोनों पैरेंटिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमान, बोले- ग्रैंड 30 तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे...