1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Disney Hotstar Records 5 9 Cr Concurrent Viewers During ICC World Cup Final

विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के दौरान डिज्नी-हॉटस्टार ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा मैच | Disney Hotstar Records 5 9 Cr Concurrent Viewers During ICC World Cup Final

World Cup 2023 final match
Disney Hotstar Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला बीते रविवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मैच को करोड़ो लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर लाइव देखा। वहीं इस रोमांचक मैच के दौरान हॉटस्टार ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। 
 
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा। डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया।
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा, डिज्नी-हॉटस्टार पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या लगभग 5.9 करोड़ दर्ज की गई। विश्व कप प्रतियोगिता में भारत बनाम पाकिस्तान के लीग मैच में 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखा था।
 
डिज्नी-हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन ने हमें लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में नयी ऊंचाइयां छूने के लिए लगातार प्रेरित किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फराह खान ने खोला मनीष मल्होत्रा की पार्टी का राज, बोलीं- सेलेब्स को खुद देते हैं कपड़े