1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty to debut in digital world with action thriller web series

एक्शन-थ्रिलर सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में एंट्री करेंगे रोहित शेट्टी

Rohit Shetty
रोहित शेट्टी एक्शन से भरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब वे ऐसी ही एक वेब सीरिज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दिग्गज स्टंटमैन एम बी शेट्टी के बेटे रोहित सिंघम, सिंबा, गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस और आल द बेस्ट जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

 
रोहित शेट्टी एक्शन-एडवेंचर शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के साथ टीवी जगत में भी प्रवेश कर चुके हैं। अब वे डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने के लिए तैयार है।
एक सूत्र ने बताया, रोहित आठ एपिसोड की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बनाने वाले हैं। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी। सीरीज के शीर्षक को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
 
रोहित फिलहाल अपनी फिल्म सर्कस को लेकर व्यस्त हैं जिसमें वे रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है।
 
अगला लेख
'बुलबुल तरंग' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, सच्ची घटना से प्रेरित होगी फिल्म