1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha to work in shree narayan singh film bulbul tarang

'बुलबुल तरंग' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, सच्ची घटना से प्रेरित होगी फिल्म

SonakshiSinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा निर्देशक श्री नारायण सिंह की फिल्म में मुख्य किरदार अदा करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम 'बुलबुल तरंग' रखा गया है। सिंह की पुरानी फिल्मों 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', बत्ती गुल मीटर चालू की तरह यह फिल्म भी सच्ची घटना से प्रेरित होगी।

 
फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, फिल्म में सोनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें राज बब्बर भी हैं। ताहिर राज भसीन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। यह भारत की सामाजिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म होगी और पुराने जमाने के रीति-रिवाज के बारे में होगी।
 
पहली बार सिंह और सोनाक्षी साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू होगी। सोनाक्षी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी हैं और यह डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
 
सोनाक्षी सिन्हा इन ‍दिनों अमेजन प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज के लिए शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज का डायरेक्शन फिल्मकार रीमा कागती कर रही हैं। इस सीरीज का नाम 'फॉलेन' बताया जा रहा है। 
 
अगला लेख
तापसी पन्नू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बताया सही 'कॉन्फिडेंस' क्या होता है