1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty injured during web series shoot in hyderabad

शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, अस्पताल में हुई सर्जरी | rohit shetty injured during web series shoot in hyderabad

Rohit Shetty injured
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रोहित शेट्टी हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए है। इसके उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। 

 
खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी रामोजी फिल्मसिटी में कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद आनन-फानन में प्रोडक्शन टीम रोहित शेट्टी को लेकर अस्पताल पहुंची और फिर उन्हें भर्ती किया गया। कामिनेनी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने रोहित शेट्टी के हाथ की एक माइनर सर्जरी भी की। 
रोहित शेट्टी की हालत ठीक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की इस वेब सीरीज के सेट पर पहले शिल्पा शेट्टी भी घायल हो चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट आई थीं।
 
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अंजलि के परिवार की मदद के लिए शाहरुख खान ने बढ़ाया हाथ, एनजीओ के जरिए की आर्थिक मदद