1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer maidaan release date postponed now will release on 12 may 2023

फिर बदली अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज डेट, अब मई में होगी रिलीज! | ajay devgn starrer maidaan release date postponed now will release on 12 may 2023

ajay devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अजय की फिल्मों की लिस्ट में एक नाम 'मैदान' का भी है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। अब एक बार फिर 'मैदान' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। 

 
फिल्म मैदान पहले 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट बदलकर जून 2022 कर दी गई। फिर इसे एक बार बदलकर 17 फरवरी 2023 कर दिया गया था। अब फिल्म की रिलीज डेट को फिर आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म मैदान अब 12 मई को रिलीज होगी।
खबरों के अनुसार फरवरी 2023 में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। अजय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म बाकी फिल्मों के बीच फंसे और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़े। इस वजह से उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है। 
 
फिल्म 'मैदान' को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है और जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में प्रियामणि, रुद्रानी घोष और गजराव राव भी अहम किरदार में हैं।
 
इस फिल्म में 1952-1962 का 10 सालों का भारतीय फुटबॉल का दौर दिखाया जाएगा। जिसे भारतीय फुटबॉल का सुनहरा दौर माना जाता है। सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम 1056 के ओलिंपिक्स में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सिनेमाघरों में मिलने वाले पॉपकॉर्न की कीमत पर जैकी श्रॉफ ने जताई चिंता, सीएम योगी से कही यह बात