1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rohit shetty and farah khan to remake satte pe satta

रोहित शेट्टी का अगला धमाका, फराह खान के साथ मिलकर बनाएंगे इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक!

Rohit Shetty
पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने फराह खान संग फोटो शेयर कर जानकारी दी थी कि वो जल्द ही उनके साथ मिलकर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म लाने वाले हैं। अब इसे लेकर एक नई खबर सामने आई है कि रोहित शेट्टी फराह खान के निर्देशन में जो अगली फिल्म बनाने वाले है, वह 1982 की सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक होगी।


खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी लंबे समय से इस फिल्म का रीमेक बनाना चाह रहे हैं। लेकिन इसमें पेंच ये है कि राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के राइट को लेने के लिए अभी कोशिशें चल रही हैं और मामला कोर्ट में है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को जब तक फिल्म के राइट्स नहीं मिल जाते, वह तब तक इस फिल्म को आगे नहीं बढ़ाएंगे। किसी भी फिल्म का रीमेक बनाने से पहले वह ऐसा ही करते हैं। सत्ते पे सत्ता के रीमेक राइट्स राइट्स को लेकर जल्द ही अब फैसला आने वाला है। जैसे ही रोहित को फिल्म की राइट्स मिलेगी, वो फिल्म शुरु कर देंगे।
 
अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी स्टारर फिल्म सत्ते पे सत्ता की सात भाइयों की कहानी है। यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।
अगला लेख
सलमान खान ने माना रणवीर सिंह को सुपरस्टार, कही इतनी बड़ी बात