1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh in Netflix show Man versus wild with Bear Grylls

रणवीर सिंह जंगल में जानवरों के बीच फंसे, हालत हो गई खस्ता

Ranveer Singh
अपने फैशन सेंस को लेकर लोकप्रिय रणवीर सिंह का अब ऐसा अनोखा रूप दिखाई देने वाला है जो पहले कभी नहीं देखा गया है। वे जंगल में फंस गए हैं। चारों ओर खतरे को देख उनकी हालत खस्ता हो गई है और वे दर्शकों से मदद मांग रहे हैं। 
 
दरअसल रणवीर सिंह बेयर ग्रिल्स के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। इस शो को 'रणवीर वर्सेस वाइल्ड' का स्पेशल नाम दिया गया है जहां पर बेयर ग्रिल्स ने रणवीर को फंसा दिया है। 
 
इस शो का टीजर जारी हो गया है। जिसमें स्वैग दिखाते, सहमे हुए और मदद मांगते रणवीर दिखाई दे रहे हैं। रणवीर का अलग ही अंदाज है इसलिए इस बात पर शक नहीं कि यह शो मजेदार होने वाला है। 
रणवीर के फैंस तो इस शो को देखने के लिए बेताब हैं जो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रजनीकांत जैसे एक्टर्स भी नजर आ चुके हैं। 
अगला लेख
Janhit Mein Jaari movie review: सुरक्षित सेक्स की बात जनहित में जारी