• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Aashram 3 web series actors fee
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 जून 2022 (06:54 IST)

आश्रम 3 के लिए बॉबी देओल ने लिए 4 करोड़ रुपये, जानिए अन्य कलाकारों की फीस

आश्रम 3 के लिए बॉबी देओल ने लिए 4 करोड़ रुपये, जानिए अन्य कलाकारों की फीस - Aashram 3 web series actors fee
आश्रम का सीज़न 3 जिसका कि नाम बदल कर एक बदनाम आश्रम 3 कर दिया है इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाए हुए है। शुरुआती 32 घंटे में ही इसे 10 करोड़ व्यूज मिल गए। प्रकाश झा की इस सीरिज की कामयाबी हैरान कर देने वाली है। पहले दो सीज़न भी अत्यंत ही सफल सिद्ध हुए थे। बॉबी देओल को बाबा निराला के रूप में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि बॉबी का रोल ऐसा है कि आप उनसे नफरत करने लगते हैं, लेकिन बॉबी की अदाकारी उम्दा है और इस सीरिज ने उनके करियर में फिर उछाल ला दिया है। आइए जानते हैं कि इस सीरिज में लीड रोल अदा करने वालो को कितनी फीस मिली है। 
बॉबी देओल
शुरुआत बॉबी देओल से करते हैं और उन्हें इस सीजन में काम करने के बदले में 4 करोड़ रुपये मिले हैं। 
ईशा गुप्ता
सीज़न 3 में ईशा गुप्ता को भी जोड़ा गया ताकि शो में थोड़ा ग्लैमर बढ़े। बताया जा रहा है कि ईशा को डेढ़ करोड़ रुपये की फीस मिली है। 
 
चंदन रॉय सान्याल
चंदन रॉय सान्याल को सीरिज में बाबा निराला के दोस्त के रूप में देखा जा रहा है। इन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले हैं। 
 
अदिति पोहानकर 
निराला बाबा के राज को दुनिया के सामने उजागर करने की कोशिश में लगी अदिति को 10 से 15 लाख रुपये की फीस दी गई है। 
 
दर्शन कमुार 
दर्शन कुमार मंझे कलाकार हैं और उन्हें 25 लाख रुपये दिए गए हैं। 
 
(ये जानकारी विभिन्न स्रोतों के अनुसार है। फीस की रकम में थोड़ा बहुत कम-ज्यादा हो सकता है) 
ये भी पढ़ें
ठस...ठस..ठस... : कसम से लोटपोट कर देगा कोल्ड ड्रिंक जोक