1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh explains why arjun kapoor and me not spending time together

इस वजह से अर्जुन कपूर से दूर हुए रणवीर सिंह

Ranveer Singh
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त है। दोनों फिल्म गुंडे में साथ नजर आए थे। जब दोनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में साथ दिखाई दिए थे तो दोनों की काफी चर्चा हुई थी। लेकिन लंबे वक्त से ये दोनों दोस्त साथ नजर नहीं आ रहे हैं। 
 
अब रणवीर सिंह ने इसकी वजह बताई है। हाल ही में रणवीर सिंह ने #AskSimmba के साथ फैंस से बातचीत की, इस दौरान जब एक फैन ने पूछा कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह आप दोनों की जोड़ी कब वापसी कर रही है? 
 
इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह ने कहा, मैं भी उन्हें बहुत मिस करता हूं। बाबा आजकल बहुत व्यस्त हैं। वह पानीपत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह इसमें शानदार प्रदर्शन करेंगे।
 
रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में अर्जुन कपूर मलाइका के साथ नजर आए थे। लेकिन उसके बाद दोनों अपने फिल्म प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं, अर्जुन कपूर फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगला लेख
रणवीर सिंह करना चाहते हैं आमिर-सलमान की इस फिल्म में काम