Bhai Dooj
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Sing, Kajal Aggarwal, Rohit Shetty, Temper

रणवीर-काजल को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे टेम्पर का रिमेक!

Ranveer Sing
खबर है कि 'गोलमाल 4' के बाद रोहित शेट्टी एक फिल्म रणवीर सिंह के साथ बनाने जा रहे हैं। तेलुगु सुपरहिट फिल्म 'टेम्पर' का यह हिंदी रिमेक होगा। रणवीर सिंह के साथ काजल अग्रवाल नजर आएंगी जो रोहित के साथ इसके पहले 'सिंघम' कर चुकी हैं। काजल को सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म से भी कोई फायदा नहीं पहुंचा। वे अब फिर से बॉलीवुड में कोशिश करना चाहती हैं और रोहित की फिल्म से बढ़िया और क्या बात हो सकती है। काजल की दो-तीन बड़े बैनर से भी बात चल रही है। काजल का कहना है कि वे रणवीर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 
गोलमाल 4 के सेट पर क्यों पहुंचे रणवीर... अगले पेज पर
 
 

हाल ही में रणवीर सिंह को 'गोलमाल 4' के सेट पर देखा गया। इसको देख चर्चा चल पड़ी कि कहीं रणवीर इस फिल्म में कैमियो तो नहीं कर रहे हैं। असल बात यह है कि जिस स्टुडियो में 'गोलमाल 4' की शूटिंग चल रही थी वहीं पास में रणवीर सिंह एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। जब उन्हें यह बात पता चली तो वे रोहित और अजय देवगन से मिलने 'गोलमाल 4' के सेट पर आ गए और लगभग एक घंटे का वक्त उन्होंने बिताया। 
अक्षय के साथ भी की थी काजल ने फिल्म... अगले पेज पर 
 

सिंघम के बाद काजल एक और सफल फिल्म 'स्पेशल 26' का हिस्सा बनीं। फिल्म सफल रही, लेकिन काजल को
कोई फायदा नहीं पहुंचा। इसके बाद काजल की 'दो लफ्जों की कहानी' बुरी तरह असफल रही। 

सिंघम के बाद काजल एक और सफल फिल्म 'स्पेशल 26' का हिस्सा बनीं। फिल्म सफल रही, लेकिन काजल को कोई फायदा नहीं पहुंचा। इसके बाद काजल की 'दो लफ्जों की कहानी' बुरी तरह असफल रही। 
ये भी पढ़ें
जानिए शाहरुख खान क्यों छोड़ रहे हैं सिगरेट और शराब?