• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Smoking, Drinking, King Khan
Written By

जानिए शाहरुख खान क्यों छोड़ रहे हैं सिगरेट और शराब?

जानिए शाहरुख खान क्यों छोड़ रहे हैं सिगरेट और शराब? - Shah Rukh Khan, Smoking, Drinking, King Khan
शाहरुख खान सिगरेट और शराब पीना कम करने वाले हैं और जल्दी ही वे इन दोनों बुरी आदतों को अलविदा कहने वाले हैं। साथ ही वे एक्सरसाइज पर ध्यान देंगे और स्वस्थ रहने के सारे तरीके आजमाएंगे। ऐसा सब वे इसलिए करने जा रहे हैं ताकि अपने बच्चों, सुहाना, आर्यन और अबराम, के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें। 
हाल ही में एक कार्यक्रम में शाहरुख ने कहा कि वे 50 के हैं और अबराम बहुत छोटा है। इस उम्र में एक छोटे बच्चे की उपस्थिति अच्छी लगती है। उसके साथ मैं फिर जीवंत हो उठता हूं। उसकी मासूमियत और प्यार मुझे अच्छा लगता है। 
 
शाहरुख के अनुसार वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिताना चाहते हैं और इसके लिए उनका स्वस्थ रहना जरूरी है। लिहाजा वे सिगरेट और शराब से दूरी बनाने वाले हैं। 
 
शाहरुख के नजदीकी लोग बताते हैं कि वे रोजाना सौ से भी ज्यादा सिगरेट फूंकते हैं और उनकी यह आदत बरसों पुरानी है। 
ये भी पढ़ें
महिलाओं की उपलब्धियों पर जश्न मनाना चाहिए : मनोज वाजपेई