बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'एनिमल' का तूफान, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन | ranbir kapoor starrer animal box office collection day 8
Animal Box Office Collection: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। फिल्म में रणबीर के खूखांर लुक को जमकर तारीफें मिल रही है।
'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले हफ्ते में फिल्म वर्ल्ड वाइड 563.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं अपनी रिलीज के दूसरे शुक्रवार भी एनिमल ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
The BIGGEST 2nd FRIDAY ever
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) December 9, 2023
Book your Tickets https://t.co/kAvgndK34I#AnimalTakesOverTheNation #AnimalInCinemasNow #Animal #AnimalHuntBegins #BloodyBlockbusterAnimal #AnimalTheFilm @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23… pic.twitter.com/PEGSV2NgZl
'एनिमल' ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 21.56 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 8 दिनों में 'एनिमल' का कुल कलेक्शन अब 361.08 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म का टोटल कलेक्शन 600 करोड़ रुपए हो गया है।
भारत के साथ ही विदेशों में भी फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि, दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी आमिर खान की 'दंगल' के नाम है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2070.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
