1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh to play dev in ayan mukherji film brahmastra 2

'ब्रह्मास्त्र 2' में रणवीर सिंह की एंट्री, निभाएंगे रणबीर कपूर के पिता का किरदार!

Brahmastra 2
Ranveer Singh in Brahmastra 2: साल 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की मां अमृता के रोल में नजर आई थीं। हालांकि शिवा के पिता देव कौन हैं, फिल्म में इसका खुलासा नहीं किया गया था।
 
देव  के किरादर से 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में पर्दा उठने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव के रोल के लिए रणवीर सिंह को साइन कर लिया गया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया, रणवीर को देव की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। उन्होंने साइन भी कर दिया है। 
 
दूसरे भाग की स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रॉसेस में है और फिल्म 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिलहाल, अयान मुखर्जी वॉर 2 में व्यस्त हैं और रणवीर भी इस साल फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगा यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
 
खबरों के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के बीच में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे। जबकि यह फैसला लिया गया था कि ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी, अब यह कहा जा रहा है कि डॉन 3 लगभग उसी समय फ्लोर पर आएगी। संभावना है कि रणवीर पहले डॉन 3 और फिर ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग करेंगे। 
 
बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने भी कैमियो रोल निभाया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दुनिया भर की कंपनियों को मेरी नहीं, मेरे देश भारत की जरूरत है - आलिया भट्ट