1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor and ranveer singh dance video goes viral

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, एकसाथ थिरकते आए नजर

Ranveer Singh
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री पर ताला लगा हुआ है और सभी सेलेब्स अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पुराने फोटो और वीडियो छाए हुए हैं।

 
एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह साथ में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों ही एक्टर डांस का मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' और 'जुम्मा चुम्मा' गाने पर डांस कर रहे हैं। रणवीर सिंह दोनों के इस थ्रोबैक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
रणवीर सिंह को लेकर मशहूर है कि वो काफी मस्तीखोर हैं लेकिन रणबीर कपूर को काफी कम पब्लिकली मस्ती करते देखा जाता है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं और लॉकडाउन खुलने के बाद फिल्म रिलीज की जाएगी। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ उनकी आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
 
अगला लेख
'कहानी घर घर की' के एक्टर और अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का हार्ट अटैक से निधन