1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kangana ranaut hostel life throwback photos viral

हॉस्टल में फ्रेंड्स संग इस तरह एंजॉय करती थीं कंगना रनौट, वायरल हो रही थ्रोबैक तस्वीरें

Lockdown
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों लॉकडाउन की वजह से परिवार के साथ मनाली में अपने घर पर रह रही हैं। कंगना रनौट भले ही खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी टीम अक्सर कंगना की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

 
हाल ही में कंगना की टीम ने कई सारी पुरानी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। यह कंगना रनौट के हॉस्टल के दिनों की खूबसूरत तस्वीरें है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना की टीम ने लिखा- 'True Nostalgia 2003 की इन फोटोज से ओब्सेस हैं, जब कंगना चंडीगढ़ में DAV 15 Girls School हॉस्टल में थी।'
उन्होंने लिखा, अपनी फ्रेंड के साथ चिल करते हुए, मिस इवनिंग टियारा फ्लॉन्ट करते हुए, लेट नाइट मेकअप ट्यूटोरियल, स्कूल की मैस में एक साथ खाना और जिंदगीभर के लिए मेमोरीज बनाते हुए। क्या आप भी अपने हॉस्टल के दिनों को मिस कर रहे हैं।

कंगना रनौट इन तस्वीरों में अपनी कॉलेज की दोस्तों संग नजर आ रही हैं। फ्रेंडस के साथ मस्ती करते हुए कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं।
 
फैंस कंगना की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं, साथ ही कंगना की खूबसूरती की भी तारीफें कर रहे हैं।
बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बेहद स्ट्रगल किया है।
 
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौट पिछली बार फिल्म पंगा में नजर आई थीं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
 
कंगना इन दिनों जयललिता की बॉयोपिक थलाइवी में काम कर रही हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और उसे लोगों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा उनके पास धाकड़ और तेजस जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
अगला लेख
लॉकडाउन के बीच शाहरुख खान के करीबी दोस्त का निधन, एक्टर बोले- मुझे बहुत याद आओगे...