1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. raksha bandhan gift sara ali khan taimur ali khan

छोटे नवाब तैमूर ने रक्षाबंधन पर अपनी बहन सारा को गिफ्ट में दिए थे इतने रुपए

Taimur Ali Khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहा जा रहा हैं। 
 
सारा अली खान का अपने छोटे भाई तैमूर अली खान के साथ एक स्पेशल बांड हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है। हाल ही में एक इंटव्यू में सारा ने बताया कि तैमूर ने रक्षाबंधन पर उन्हें क्या गिफ्ट दिया। सारा ने बताया कि तैमूर के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही लाजवाब रहा।
 
सारा ने कहा कि तैमूर ने राखी गिफ्ट में मुझे 51 रुपए दिए थे। ये ठीक है क्योंकि वो छोटा है। छोटे नवाब ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अपनी बहनों संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सारा और सोहा अली खान की बेटी इनाया से राखी बंधवाई थी। सारा ने तैमूर के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए फोटो भी शेयर की थी।
 
वहीं, करण जौहर के चैट शो में सारा ने बताया था कि तैमूर, करीना को अम्मा कहकर बुलाते हैं और सैफ को अब्बा और इब्राहिम को भाई। लेकिन उन्हें 'गोल' कहकर बुलाता है। तैमूर देश ही नहीं दुनिया भर में पॉपुलर हैं। हाल ही में याहू की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट में तैमूर को 10वां स्थान मिला है।
अगला लेख
अनुष्का को मिली बड़ी फिल्म, दो खान्स के साथ करेंगी रोमांस!